14/04/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश में कहां पर फिल्म सिटी बनाया जाना प्रस्तावित है? 
- कुनिहार के बझोल में 
व्याख्या : 14 अक्तूबर, 1994 को हिमाचल फिल्म सिटी (प्रा.) लि. के बैनर तले तत्कालीन उप गृहमंत्री आरएल राही ने बझोल में फिल्म सिटी की आधारशिला रखी थी। यहां का वातावरण, जगह की उपलब्धता को देखते हुए इनडोर शूटिंग स्थल का निर्माण किया जाना था। उस समय केंद्र सरकार में पं. सुखराम शर्मा सूचना एवं दूरसंचार मंत्री थे।

रामपुर बुशहर रियासत के राजा ‘केहरी सिंह’ (1639-1696) की बहादुरी से प्रभावित होकर दिल्ली की मुगल बादशाही ने उन्हें  किस उपाधि से नवाजा था?
- छत्रपति

करसोग के तहत पांगणा के प्राचीन मंदिर देवीकोट, दुर्ग, मंदिर, प्राचीन चौकीनुमा भवनों, काष्ठकुणी शैली की वास्तुकला का अध्ययन किस के द्वारा किया गया? 
- स्कूल ऑफ एनवायरनमेंट एंड आर्किटेक्चर मुंबई

सरदार शोभा सिंह ऑडिटोरियम  कौन से जिला में स्थित है?
 - कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा को  किस समिति का सदस्य बनाया गया है? 
- राष्ट्रीय बांध सुरक्षा समिति 
व्याख्या : बांध सुरक्षा पर राष्ट्रीय समिति का गठन बांध सुरक्षा अधिनियम 2001 के प्रावधानों के अनुसार संसद में पारित और 14 दिसंबर 2021 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। देवेंद्र कुमार शर्मा जिन्होंने 26 सितंबर 2020 को विद्युत आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। 

पद्मश्री विद्यानंद सरैक और कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय बाबा इकबाल सिंह को मरणोपरांत किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
- हिमाचल गौरव पुरस्कार

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024