11/04/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

अमेरिका तथा भारत के साथ आयोजित होने वाली टू प्लस टू वार्ता में भारत के किन दो नेताओं ने हिस्सा लिया?
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर

 'कावल उथवी' ऐप किस राज्य द्वारा लांच किया गया है? 
-  तमिलनाडु
व्याख्या : तमिलनाडु राजधानी चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: के. स्टालिन तथा तमिलनाडु के राज्यपाल: आर एन रवि है।

सरहुल महोत्सव का आयोजन किस राज्य में होता है? 
-  झारखंड

एशियाई विकास बैंक  के अनुसार वर्ष 2023 में भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर क्या रहने का अनुमान लगाया गया है?
- 7.5%
व्याख्या : एशियाई विकास बैंक मुख्यालय: मंडलुयोंग, फिलीपींस, अध्यक्ष मासात्सुगु  असाकावा, एशियाई विकास बैंक सदस्यता के 68 देश तथा इसकी की स्थापना 19 दिसंबर 1966 को हुई थी।

रामदरश मिश्रा को किस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा? 
- सरस्वती सम्मान 2021

फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में प्रथम स्थान पर कौन है? 
-  एलन मस्क
व्याख्या : फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में एलोन मस्क 219 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे आगे हैं, इसके बाद अमेज़ॅन के प्रमुख जेफ बेजोस 171 बिलियन डॉलर के साथ हैं।

'द मेवरिक इफेक्ट' नामक पुस्तक  के लेखक कौन है?
-  हरीश मेहता

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024