09/04/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना किससे संबंधित है? 
-स्व रोजगार
व्याख्या : मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत महिलाओं व दिव्यांगों को मिलने वाले अनुदान को बढ़ाकर 35 प्रतिशत व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को मिलने वाले अनुदान को बढ़ाकर 30 फीसदी किया गया। 

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत पिछले चार सालों में  कितनी औद्योगिक इकाइयों को स्वीकृति प्रदान की गई है?
- 3758  
व्याख्या : इस योजना के अंतर्गत 10253 लोगों को रोजगार मिला है। इसमें 623.92 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक निवेश को कब तक बढ़ाने का निर्णय लिया है?
- 31 दिसंबर, 2025

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किस योजना के अंतर्गत राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तीन गायों, तीन भैंसों की इकाई व राज्य के अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम पांच गायों, पांच भैंसों की इकाई को शामिल करने की स्वीकृति दी गई है? 
- उन्नत डेयरी विकास परियोजना

7 अप्रैल 2022 को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट मीटिंग में किस जिला में नई तहसील खोलने का निर्णय लिया?
- लाहौल स्पीति
व्याख्या : लाहौल-स्पीति जिले के झालमा में नई उप तहसील  खोलने का निर्णय लिया गया है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024