21/03/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए नई आबकारी नीति को कब मंजूरी प्रदान की? 
- 20 मार्च 2022
व्याख्या : वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश में शराब ठेकों के नवीनीकरण के लिए 4 प्रतिशत नवीनीकरण शुल्क की स्वीकृति प्रदान की गई। 2022-23 के लिए 2,131 करोड़ का राजस्व संग्रहण का लक्ष्य तय किया गया जोकि वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में 264 करोड़ रुपये अधिक है।

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला नेटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 मार्च 2022 को हिमाचल प्रदेश के किस विश्वविद्यालय से हुआ? 
- केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश से किसे अपना राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है?
- डॉक्टर सिकंदर कुमार
व्याख्या : प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी कुलपति को उच्च सदन में भेजा जा रहा है। वर्ष 1956 से 2016 तक प्रदेश के कोटे से 15 लोग राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। 

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2021 में हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना किसे आंका गया है?
- हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के पुलिस थाना ढली

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024