15/03/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

 जूनियर हैंडबाल में एशियन चैंपियन का खिताब भारत ने किसी मछली महिला की कप्तानी में जीता? 

- प्रियंका ठाकुर
व्याख्या : कजाकिस्तान में 16वीं जूनियर एशियन हैंडबाल प्रतियोगिता के आखिरी मुकाबले भारत ने थाइलैंड को 41-18 के बड़े अंतर से हराया। भारतीय टीम में कप्तान प्रियंका ठाकुर सहित पांच खिलाड़ी हिमाचल से थीं। भारतीय महिला जूनियर टीम ने कजाकिस्तान में 16वीं एशियाई महिला जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और पहली बार विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के चेयरमैन कौन है? 
- निहाल चंद शर्मा

नयनादेवी रोप-वे हिमाचल प्रदेश के किस जिले से संबंधित है?
-  बिलासपुर
व्याख्या : नयनादेवी-आनंदपुर साहिब रोप-वे निर्माण का निर्णय जनवरी 2022 को पंजाब और हिमाचल की संयुक्त कमेटी की बैठक में लिया गया है। 3.8 किलोमीटर लंबे रोपवे को केंद्र सरकार की पर्वतमाला योजना में भी शामिल किया जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग देने की घोषणा कब की थी?
- 3 जनवरी 2022

ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन की लंबाई कितनी होगी? 
- 45 किलोमीटर 
व्याख्या : इस रेलवे लाइन के लिए करीब 4000 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे केंद्र 75 व राज्य 25 फीसदी खर्च वहन करेगा

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024