11/03/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उद्यमी सुरेंद्र मोहन ने आईएचबीटी पालमपुर के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर सीएम स्टार्टअप योजना में  किस वृक्ष के प्राकृतिक तेल से दवा तैयार की है? 
- देवदार
 व्याख्या : इसे नेचुरल हाड्रोसोल सिडार के नाम से जाना जाता है। यह हाईड्रोसोल रोगाणुनाशक, फंफूदनाशक, एलर्जीनाशक, सूजन दूर करने, पुराना दर्द मिटाने और गठिया दर्द को दूर भगाने का काम करेगा। इस सिडार हाइड्रोसोल की कीमत सौ रुपये प्रति लीटर है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला  के नगर निगम में कितने वार्ड बनाए गए हैं?
 - 41
 व्याख्या : शहर में सात नए वार्ड बनाए गए हैं। इससे शहर में कुल वार्डों की संख्या 34 से बढ़कर 41 पहुंच गई है। शहर में अपर कैथू, ढींगूधार, कसुम्पटी टू, लोअर विकासनगर, ब्रॉकहास्ट, लोअर खलीनी और लोअर कृष्णानगर नए वार्ड बनाए गए हैं। नगर निगम शिमला के चुनाव मई जून महीने में होने हैं। 31 साल में पहली बार भाजपा ने निगम पर कब्जा जमाया था। 

अमेरिकन वार्ट लेट किस्म की नाशपाती का उत्पादन किस राज्य में किया जाएगा? 
-  हिमाचल प्रदेश

डी एंजो (पालीनाइजर), कोलंबिया रेड डी, बार्ट लेट, शेनाडोह, ब्यूरे डी एंजो, ब्लेक्स पराईड, गोल्डन रेजेट, ब्रॉन्स ब्यूटी, सन राइज तथा रेड क्लेप किसकी किस्में है?
 - नाशपति

शिमला जिला में भाग मेला कहां पर आयोजित होता है? 
- जांगलिख
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू की छौहारा विकास खंड दुर्गम गांव जांगलिख में फाग मेले का आगाज हो गया।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला में आइस रिंक कहां पर बनाया गया है?
 - काजा
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के काजा आइस रिंक के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। यहां पहली बार पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता होने जा रही है। 

Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स - 1 जनवरी 2023