08/03/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश का पहला रेन वाटर हार्वेस्टिंग डैम कहां पर निर्मित होगा? 
- ऊना

स्वां खड्ड हिमाचल प्रदेश के किस जिला से बहती है? 
- ऊना

31 दिसंबर, 2021 तक  हिमाचल प्रदेश के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में कितने बेरोजगार पंजीकृत हुए हैं?
- 873060 
व्याख्या :  दो जिलों कांगड़ा और मंडी में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या साढ़े तीन लाख से ज्यादा है। प्रदेश के दस जिलों में पंजीकृत बेरोजगारों का ग्राफ 50 हजार से अधिक है और सिर्फ लाहुल-स्पीति तथा किन्नौर में ही यह ग्राफ 50 हजार से कम है। 

हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सबसे ज्यादा बेरोजगार पंजीकृत है?
-  कांगड़ा
व्याख्या : कांगड़ा जिला में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 184793 है। मंडी जिला दूसरे नंबर पर है और यहां पर 16605  बेरोजगार पंजीकृत हैं। 31 दिसंबर, 2016 तक प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों का आंकड़ा 824478, 31 दिसंबर, 2017 को 834714, 31 दिसंबर, 2018 को 849981, 31 दिसंबर, 2019 को 849371 और 31 दिसंबर, 2020 को 827712 था।

वर्ष 2021-22 के लिए इंडिया नेटबुक्स और फाउंडेशन का युवा रचनाकार सम्मान से किसे सम्मानित किया गया? 
- पालमपुर की चंद्रकांता 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

Download Study Material