03/02/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के किस विश्वविद्यालय के संस्थापक और प्रो. चांसलर विशाल आनंद को बिजनेस मिंट द्वारा अंडर-50 बिजनेस कारपोरेट लीडर्स में स्थान दिया गया है? 
- शूलिनी विश्वविद्यालय

वर्ष 2022-23 के लिए राज्यों को सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) पर  कितने प्रतिशत वित्तीय घाटे को रखने की मंजूरी मिली है? 
- चार फीसदी
व्याख्या : इससे पहले यह 3.5 फीसदी थी।

हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर कौन कार्यरत है? 
- डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा 

हिमाचल प्रदेश सरकार कितनी भूमि को ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान’ के अंतर्गत लाने जा रही है? 
- 12000 हेक्टेयर
 व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान’ योजना शुरू की है। गत चार वर्षों में लगभग 1.54 लाख किसान परिवारों ने 9200 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती अपनाई है। इस चालू वित्त वर्ष में इस योजना के तहत 1.50 लाख किसानों को जोड़कर 12000 हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाया जाएगा।

 क्रिकेट पर ऋषि धवन का संबंध किस राज्य से है? 
-  हिमाचल प्रदेश

विजय हजारे ट्रॉफी की विजेता टीम कौन बनी है? 
- हिमाचल प्रदेश

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2