27/01/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के कितने व्यक्तियों को पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया? 
- दो 
व्याख्या : चंबा शहर के चौंतडा मोहल्ले की राष्ट्रपति अवार्ड से अंलकृत हस्तशिल्पी ललित वकील को चंबा रूमाल के संरक्षण को लेकर पदमश्री अवार्ड से अंलकृत किया गया। जिला शिमला के युवक मंडल से संबंध रखने वाले विद्यानंद सरैक को पदम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में बेहतर सेवाओं के लिए विद्यानंद सरैक को पदम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश का कौन सा विभाग फॉरेंसिक लैब स्थापित करने जा रहा है? 
- वन विभाग

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के नए निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? 
- डा. सूर्यवंशी

हिमाचल प्रदेश पुलिस में आईजी दक्षिणी रेंज शिमला हिमांशु मिश्रा को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
- पुलिस पदक 
व्याख्या :  चार अन्य पुलिस अधिकारियों रंजना चौहान, विजय कुमार शर्मा, लक्ष्मण कुमार और जगदीश चंद को भी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक घोषित हुए हैं।

हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष कौन है?  
- मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2