22/01/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

सरस्वती नदी पर बांध किन दो राज्यों द्वारा बनाया जाएगा? 
- हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा
व्याख्या: पौराणिक सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने का भागीरथी प्रयास हिमाचल व हरियाणा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसके लिए 21 जनवरी 2022 को हरियाण व हिमाचल सरकार के बीच एक एमओयू हस्ताक्षर किया गया। सिरमौर जिला के नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अत्यंत पिछड़ी ग्राम पंचायत मात्तर भेड़ों को भी इस बांध के निर्माण से सिंचाई के साथ-साथ पेयजल धार्मिक पर्यटन का सीधेतौर पर लाभ होगा। इस डैम की ऊंचाई 35 मीटर होगी तथा करीब तीन किलोमीटर तक जलभराव के साथ एक शानदार झील तैयार होगी। 

मंडी जिला के बगुलामुखी रोपवे को  वित्तीय सहायता किसके द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी? 
- नाबार्ड 
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बगुलामुखी मंदिर के पास एक दूरस्थ गांव बखली को एनएच-205 से जोडऩे के लिए रोपवे के निर्माण के लिए 42.48 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता से पहली परियोजना को मंजूरी दी गई है।
इस परियोजना का क्रियान्वयन रोप-वे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एचपी लिमिटेड यानि आरटीडीसी द्वारा किया जाएगा। यह हिमाचल प्रदेश राज्य और पूरे देश में आरआईडीएफ सहायता के तहत बनने वाली पहली रोपवे परियोजना होगी।

हिमाचल प्रदेश में नई इलेक्ट्रिकल बाहर नीति के अनुसार कितने वर्षों तक टोकन टैक्स में छूट दी जाएगी?
- 5 वर्षों तक 
व्याख्या : राज्य सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जे.सी. शर्मा ने हिमाचल प्रदेश इलेट्रिक व्हीकल पालिसी 2022 को अधिसूचित किया।  इस नीति के अनुसार राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को सड़क टोकन टैक्स में छूट देगी। सरकार ने इस नीति से 2025 तक 15 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत करने का लक्ष्य तय किया है।

राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप की विजेता टीम कौन बने हैं? 
- लद्दाख
 व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के काजा में राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप में लद्दाख की टीम चैंपियन बनी है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024