19/01/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के किस जिले में मनरेगा कर्मचारियों की अटेंडेंस ऑनलाइन लेने की व्यवस्था की है? 
- कांगड़ा

राज्य सरकार के प्रभावी वित्तीय प्रबंधन और संसाधन आबंटन के फलस्वरूप अगले वित्तीय विकासात्मक बजट 2022-23 के लिए कितने करोड रुपए का परिव्यय यानी एनुअल प्लान प्रस्तावित किया गया है? 
- 12638 करोड़ रुपए

प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा को हिमाचल के किस प्रतिष्ठित संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया है? 
- आईआईटी मंडी
व्याख्या :  प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की है और उनकी विशेषता के क्षेत्र रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हैं। 

हिमाचल प्रदेश में  किस जिला की जिला रेडक्रॉस सोसायटी  ने रेडक्रॉस सोसायटी की समस्त गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है? 
- कुल्लू
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक बैठक में महामहिम राज्यपाल एवं अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस ने कुल्लू जिला को प्रथम स्थान हासिल करने पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी कुल्लू आशुतोष गर्ग को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। 

एक अध्ययन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी और नई दिल्ली के इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने हिमालयी पौधे बुरांश के अर्क से किस बीमारी से निजात पाने का दावा किया है?
- कोरोना वायरस
व्याख्या :  वैज्ञानिकों ने बुरांश की पंखुड़ियों में ऐसे फाइटोकैमिकल्स की पहचान की है, जो शरीर में कोविड 19 के वायरस को राकेने में सक्षम होगा। शोध टीम के निष्कर्ष को बायोमोलिक्यूलर स्ट्रक्चर एंड डायनेमिक्स नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2