18/01/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सोलर फेंसिंग लगाने हेतु कौन सी योजना शुरू की है? 

-  मुंख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना

व्याख्या : व्यक्तिगत स्तर पर सौर ऊर्जा बाड़ लगाने के लिए 80 प्रतिशत तथा समूह आधारित बाड़बंदी के लिए 85 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है।  


हाई एल्टीच्यूड स्पोर्ट्स सेंटर कहां पर स्थापित किया जाएगा?

-  काजा


पड़ोसी देश नेपाल में 900 मेगावाट के अरुण-3 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निर्माण  किसके द्वारा किया जा रहा है? 

- सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन)

व्याख्या : नेपाल के पूर्व में संखुवासवा जिला में निर्माणाधीन अरुण-3 नेपाल का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर प्लांट है।


एसजेवीएन के प्रबंध निदेशक व अध्यक्ष कौन है?

- श्री नंद लाल शर्मा


हिमाचल का 52वां राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह  कहां पर आयोजित किया जाएगा? 

-  सोलन 

व्याख्या : हिमाचल राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा 25 जनवरी, 1971 को दिया गया, जब शिमला के ऐतिहासिक रिज पर हिमाचल निर्माता व पहले मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार ने ध्वजारोहण किया था। हिमाचल देश का 18वां राज्य बना था।


Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश आर्थिक परिप्रेक्ष्य