11/01/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ने किसे नया महासचिव नियुक्त किया है?
- हैथम अल घिस
व्याख्या : OPEC मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया तथा OPEC की स्थापना सितंबर 1960, बगदाद, इराक में हुई थी
'बहाने छोड़ो टैक्स बचाओ' अभियान किसके द्वारा शुरू किया गया है?
- एसबीआई इंश्योरेंस
व्याख्या : एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की स्थापना 24 फरवरी 2009 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है।
"गांधी के हत्यारे: द मेकिंग ऑफ नाथूराम गोडसे एंड हिज आइडिया ऑफ इंडिया" नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
- धीरेंद्र झा
भारत का पहला ओपन रॉक संग्रहालय कहां पर स्थापित किया गया?
- हैदराबाद
बैंक ऑफ बड़ौदा का ब्रांड एंडोर्सर किसे नियुक्त किया?
- शैफाली वर्मा को
"ममता: बियॉन्ड 2021" नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
- जयंत घोषाल
Comments
Post a Comment