07/01/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

पौराणिक नदी सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए हरियाणा और हिमाचल सीमा पर बांध बनाने की योजना पर कार्य कब से चल रहा है? 
- वर्ष 2018
व्याख्या : आदी बद्री क्षेत्र में प्रस्तावित डैम स्थल में 77 हेक्टेयर क्षेत्र हिमाचल प्रदेश का आता है जबकि 11 हेक्टेयर हरियाणा का है। 

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा कवच में खामियां सामने आई है? 
- पंजाब

हाल ही में किस बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक ने अनुसूचित बैंक की सूची में स्थान दिया है? 
- एयरटेल पेमेंट्स बैंक

अमरीकी नौसेना के इतिहास में पहली बार एक परमाणु जहाज की कप्तानी  किस महिला कमांडर को सौंपी गई है? 
- कैप्टन एमी बॉर्नश्मिट
व्याख्या : अमरीकी नौसेना में लड़ाकू जहाजों पर पहली बार 1994 में महिलाओं को तैनात किया गया था। परमाणु हथियारों से लैस अमरीकी नौसेना का लड़ाकू जहाज यूएसएस अब्राहम लिंकन कैप्टन एमी बाउवर्नश्मिट की कप्तानी में आगे बढ़ा। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमरीकी नौसेना में 17 प्रतिशत (52,000 से ज्यादा) कर्मी महिलाएं हैं। 

हाल ही में किसकिस मध्य एशियाई देश में गैस की बढ़ती कीमतों से भड़की जनता के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकार ने इस्तीफा दे दिया है?
- कजाकिस्तान

भानुका राजपक्षे ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है, इनका संबंध किस देश से है? 
- श्रीलंका

28 फरवरी 2022 को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम क्या है? 
- ‘Integrated Approach in Science and Technology for Sustainable Future’ 

‘पीएम एक्सीलेंस अवार्ड’ किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है?
-  लोक प्रशासन

महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे का हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया यह कहां पर स्थित है?
- अगरतला

विश्व ब्रेल दिवस  कब मनाया जाता है? 
- 4 जनवरी

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024