13/12/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

इंटरनेशनल ओलंपिक समिति  के अनुसार क्रिकेट को कब तक ओलंपिक में शामिल किया जा सकता है? 

- वर्ष 2028 

व्याख्या : क्रिकेट अतिरिक्त खेल के रूप में लॉस एंजल्स ओलंपिक खेल 2028 में स्थान पाने में सफल रहेगा।


सरयू नहर परियोजना  किस राज्य से संबंधित है? 

- उत्तर प्रदेश

व्याख्या : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना राष्ट्र को समर्पित की।


विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कौन सा है? 

-  भारत 


विश्व का सबसे छोटा लोकतांत्रिक देश कौन सा है? 

- तुवालु


व्याख्या : प्रशांत महासागर में दो छोटे द्वीप समूह हैं

- तुवालु और नाउरू। 

तुवालु में 12,000 लोग रहते हैं और नाउरू में 14,000 लोग रहते हैं। तुवालु तथा नौरा दोनों संसदीय लोकतंत्र है।


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष के पद पर कौन कार्यरत है? 

- सौरव गांगुली 


एशेज सीरीज किस खेल से संबंधित है? 

-  टेस्ट क्रिकेट


एशेज सीरीज किन दो देशों के बीच आयोजित होती है? 

-  इंग्लैंड तथा आस्ट्रेलिया


T20 क्रिकेट टीम का नया कप्तान किसे बनाया गया है? 

- रोहित शर्मा


घरेलू जमीन पर 300वां टेस्ट विकेट  लेने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं?

- रविचंद्रन अश्विन


देश की पहली महिला मनोचिकित्सक एवं सिजोफ्रेनिया रिसर्च फाउंडेशन की संस्थापक  का निधन हो गया है।  इनका नाम क्या था? 

- शारदा मेनन

व्याख्या : सुश्री मेनन ने सन् 1984 में सिजोफ्रेनिया रिसर्च फाउंडेशन (स्कार्फ इंडिया) की स्थापना की। उन्हें साल 1992 में केंद्र सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2