06/12/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कोठीपुरा में ओपीडी का शुभारंभ कब किया गया?
- 5 दिसंबर 2021
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ओपीडी का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?
- श्री जगत प्रकाश नड्डा
व्याख्या : जून 2022 तक एम्स पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया है। देश में 22 एम्स बन रहे हैं।
अक्तूबर 2017 में एम्स कॉलेज बिलासपुर का शिलान्यास किसके द्वारा किया गया था?
- तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज में 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना?
- हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली पुष्पा, कविता, भावना, ज्योति और निधि का संबंध किस खेल से है?
- कबड्डी
कांगड़ा में शक्तिपीठों के महत्व के प्रसार और घर बैठे श्रद्धालुओं मां के दर्शन करवाने के लिए किसके बीच समझौता हस्ताक्षरित हुआ
- कांगड़ा प्रशासन और एमएच-1
व्याख्या : जिले की तीन महत्वपूर्ण शक्तिपीठों श्री चामुंडा, बज्रेश्वरी देवी कांगड़ा और ज्वालामुखी मंदिर की सुबह और शाम की आरतियों के सीधे प्रसारण के लिए निर्धारित निविदा प्रक्रिया अपनाने के बाद एमएच-1 चैनल का चयन किया गया है।
Comments
Post a Comment