28/10/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

रसोई में पीएनजी गैस पहुंचाने वाला है हिमाचल प्रदेश का पहला जिला कौन सा है?
- ऊना
व्याख्या : अजौली गांव में 27 नवंबर, 2020 को पहला पीएनजी गैस कनेक्शन प्रदान किया गया तथा अब तक गांव के 220 घरों की रसोई में पाइप से गैस पहुंच चुकी है। पीएनजी गैस पहुंचाने का कार्य सरकारी उपक्रम की कंपनी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। 

कैरियर पॉइंट निजी विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है? 
- हमीरपुर 
व्याख्या: करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश को नैक निरीक्षण में बी ग्रेड मिला। नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद) भारत सरकार का एक संस्थान है जिसकी स्थापना 1994 में की गई थी, जो भारत के उच्च शिक्षा, अन्य शिक्षा संस्थानों का आकलन तथा प्रत्यायन का कार्य करती है। 

दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में प्रदेश की अग्रणी संस्था कामधेनु हितकारी मंच नम्होल को कौन सा पुरस्कार प्राप्त हुआ है? 
- राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 
व्याख्या : गोवंश में सबसे बेहतर कार्य करने वालों को पशुपालन विभाग के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार राष्ट्रीय गोपाल रत्न के लिए चुना जाता है। ऐसे में इस बार यह सौभाग्य बिलासपुर की इस संस्था को मिला है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस को भारत के राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रपति किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
- राष्ट्रपति कलर्स पुरस्कार
व्याख्या: 1 दिसंबर को रिज मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राष्ट्रपति की ओर से हिमाचल प्रदेश पुलिस को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया कलर्स वाला झंडा सौंपेंगे। प्रदेश पुलिस राष्ट्रपति कलर्स पाने वाली आठवीं राज्य की पुलिस होगी।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024