19/10/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र हिमाचल प्रदेश में कहां पर स्थित है?
- टशीगंग
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग हैं। यह मतदान केंद्र चीन की सीमा से मात्र 10 किलोमीटर दूर 15255 फीट (4650 मीटर) की ऊंचाई पर है। चुनाव आयोग ने इसे मॉडल पोलिंग बूथ घोषित किया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार टशीगंग में मतदान केंद्र स्थापित किया गया था। स्पीति की किब्बर पंचायत के अंतर्गत टशीगंग गांव आता है।

काहिका उत्सव किस जिला से संबंधित है? 
- कुल्लू
व्याख्या : देवभूमि कुल्लू के सैकड़ों देवी-देवताओं में पनपी नाराजगी को दूर करने के लिए 18 अक्टूबर 2021 को ऐतिहासिक काहिका का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की रस्मों को घाटी के मुख्य देवता बिजली महादेव की अगवाई में पूरा किया गया, तो नड़ व उसकी पत्नी के माध्यम से छिद्रा अर्थात प्रायश्चित करवाकर देवताओं की नाराजगी को दूर किया गया।

आजादी के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा किस फसल की खरीद की गई? 
-  धान

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024