08/10/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स
बिग्रेडियर खुशाल ठाकुर को मंडी संसदीय उपचुनाव 2021 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट दिया गया, इन्होंने किस युद्ध में भाग लिया था?
- कारगिल युद्ध
राज्य पक्षी जाजुराना हिमाचल प्रदेश में लगभग कितनी ऊंचाई पर पाया जाता है?
- 2500 मीटर
हिमाचल प्रदेश जाजुराना प्रजनन केंद्र कहां पर स्थित है?
- सराहन
व्याख्या : रामपुर के सराहन स्थित जाजुराना के प्रजनन केंद्र में इस साल अब तक आठ बच्चे पैदा हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश में दूध उत्पादन राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति दूध उत्पादन कितना होता है?
- 406 ग्राम
व्याख्या : देवभूमि में लोगों को राष्ट्रीय औसत से ज्यादा दूध उपलब्ध हो रहा है। 2020 में देश में 198.4 मिलियन टन दूध का उत्पादन हुआ और सबसे अधिक आबादी वाले देश में प्रति व्यक्ति प्रति दिन उपलब्ध दूध की मात्रा 406 ग्राम रही। राष्ट्रीय औसत से अधिक दूध ग्राम मे पंजाब-221, हरियाणा-1118, राजस्थान-904, आंध्र प्रदेश-799, गुजरात-615, हिमाचल-573, मध्य प्रति व्यक्ति प्रति दिन दूध उपलब्धता-568, जम्मू-कश्मीर-507 उत्तरांखंड-447, तेलंगाना-410 ग्राम से कम दूध का उत्पादन होता है।
पुडुचेरी-90, अंडेमान-निकोबार-89, मणिपुर-79, नागालैंड-78, मेघालय-74, असम-73, गोवा-68, मिजोरम-54, दमन-दियु-08 में 100 ग्राम से कम दूध का उत्पादन होता है।
कुल्लू जिला से संबंध रखने वाले इंदिरा देवी उर्फ इंदिरा वर्मा समाचार पत्रों की सुर्खियों में की हो रही?
- पिन पास ग्लेशियर पर तिरंगा फहराने के कारण
व्याख्या : कुल्लू जिला की बेटी ने पिन पास फतेह कर ग्लेशियर पर अपने भारत का झंडा फहराया। नेशनल फ्लैग सरेमनी के तहत जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी से संबंध रखने वाली 22 वर्षीय इंद्रा देवी उर्फ इंदू वर्मा ने अपने देशवासियों को देशभक्ति भावना, सद्भावना, नशे व संबंधित विकारों से दूर रहने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में कितने करोड़ रुपए खर्च होंगे?
- 25 करोड
Comments
Post a Comment