27/07/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार का संबंध किस जिला से है?
- बिलासपुर 
व्याख्या : संजय कुमार का जन्म 3 मार्च 1976 को  बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के कलोल गांव में हुआ है। संजय कुमार बताते हैं कि वह चार और पांच जुलाई को कारगिल में मस्को वैली प्वाइंट 5875 पर फ्लैट टॉप पर 11 साथियों के साथ तैनात थे।

हिमाचल प्रदेश के परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार को किस वर्ष परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था? 
- वर्ष 1999 

दुर्गम घाटी व बैजनाथ उपमंडल की अति दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल किस जिला के अंतर्गत आते है?  
- कांगड़ा 
व्याख्या : जिला कांगड़ा की अति दुर्गम घाटी व बैजनाथ उपमंडल की अति दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में इतिहास में पहली बार आजादी की 75वीं वर्षगांठ डायमंड जुबली के रूप में मनाई जाएगी। 

कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है? 
- कांगड़ा 
व्याख्या : कै. विक्रम बतरा को शेरशाह नाम दिया गया था। उनके बोल ‘यह दिल मांगे मोरÓ आज भी देशवासियों के जहन में जिंदा हैं। नौ सितंबर, 1974 को जन्मे विक्रम बतरा ने छह दिसंबर, 1997 को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से प्रशिक्षण प्राप्त कर 13 जैक राइफल में नियुक्ति पाई थी।

25 जुलाई 2021 को किन्नौर जिला के सांगला-छितकुल सड़क मार्ग पर बटसेरी के पास भूस्खलन के कारण कितने लोगों की मौत हो गई? 
- 9
व्याख्या : सांगला-छितकुल सड़क पर बास्पा नदी में बने पुल को भी क्षति पहुंची है


Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024