09/07/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया, इनका संबंध किस राजनीतिक दल से था? 
- कांग्रेस 
व्याख्या : वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ। वह 87 साल के थे। वीरभद्र सिंह 1983 से 1985 पहली बार, 1985 से 1990 तक दूसरी बार, 1993 से 1998 में तीसरी बार, 1998 में कुछ दिन चौथी बार, फिर 2003 से 2007 पांचवीं बार और 2012 से 2017 छठी बार मुख्यमंत्री रहे थे। लोकसभा के लिए वह पहली बार 1962 में बार महासू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लोकसभा के लिए वीरभद्र सिंह 1962, 1967, 1971, 1980 और 2009 में चुने गए। वर्तमान में वीरभद्र सिंह अर्की से विधायक थे। इंदिरा गांधी की सरकार में वीरभद्र सिंह दिसंबर 1976 से 1977 तक केंद्रीय पर्यटन एवं  नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री रहे। दूसरी बार भी वह इंदिरा सरकार में ही वर्ष 1982 से 1983 तक केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री रहे। केद्र की यूपीए सरकार में वीरभद्र सिंह 28 मई 2009 से लेकर 18 जनवरी 2011 तक कैबिनेट मंत्री रहे। इस दौरान उनके पास केंद्रीय इस्पात मंत्रालय तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय रहा हिमाचल में सबसे अधिक छह बार मुख्यमंत्री बनने का रिकाॅर्ड इन्हीं के नाम दर्ज है। इनका लोकप्रिय नाम 'राजा साहब' था।

एकल खिड़की प्राधिकरण की 17वीं बैठक मैं हिमाचल प्रदेश में कितने नए उद्योग लगाने का निर्णय लिया गया? 
- 13

मैसर्ज श्री राम हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड यूनिट हिमाचल प्रदेश में 2 उद्योग कहां पर स्थापित करेगी? 
- बुरानवालाए तथा बद्दी जिला सोलन

मैसर्ज आईवीपीईएक्स पेरेंटल प्राइवेट लिमिटेड  कहां पर उद्योग स्थापित करेगी? 
- मानकपुर, नालागढ़

हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कौन सा विभाग दिया गया है? 
- युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024