09/06//2021 - गिरिराज समाचार पत्र सारांश
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किसके माध्यम से प्रदेश में गेहूं बिक्री केंद्र स्थापित किए हैं?
- भारतीय खाद्य निगम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा भंगरोटू में मेक शिफ्ट अस्पताल का लोकार्पण किया यह किस जिला में स्थित है?
- मंडी
हिमाचल प्रदेश में 200 करोड रुपए की लागत से एथेनॉल संयंत्र किसके द्वारा स्थापित किया जाएगा?
- हिंदुस्तान पैट्रोलियम
सतत विकास लक्ष्य इंडिया इंडेक्स 2020-21 में हिमाचल प्रदेश को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ है?
- दूसरा
जुब्बल-कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा का निधन हो गया इनका संबंध किस राजनीतिक दल से था?
- भारतीय जनता पार्टी
गंभीर व असाध्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कौन सी योजना चलाई गई है?
- सहारा योजना
कमलेश्वर महादेव मंदिर :
यह मंदिर कांगड़ा जिला के ज्वाली उपमंडल के गांव किम्मन में स्थित है।
यह मंदिर बरगद के वृक्ष की जटाओं गिरा हुआ है। वृक्ष के तने के अंदर मंदिर बनाया गया है। जनश्रुति के अनुसार पैगोडा शैली में निर्मित इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने करवाया था। इस मंदिर में 'नाथ' जाति के लोग पुजारी के रूप में कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे है।
Comments
Post a Comment