09/06/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स
आयुष घर द्वार कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुष मंत्री डा. राजीव सहजल ने कहां से किया?
- शिमला
हिमाचल के लिए 69 नए एनएच की घोषणा की थी, मगर इसमें से कितने को सैद्धांतिक मजदूरी प्रदान की गई है?
- 25
सामरिक महत्व की बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन परियोजना का सबसे लंबा पुणे कितने किलोमीटर लंबाई का होगा?
- 1.2
व्याख्या : सामरिक महत्व की बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन परियोजना का सबसे लंबा पुल कुल्लू के नग्गर में कर्जन गांव में बनेगा। इस पुल की लंबाई 1.2 किलोमीटर होगी।
एशिया का एकमात्र मोनाल प्रजनन केंद्र हिमाचल प्रदेश में कहां पर है?
- मनाली
व्याख्या : मनाली में 1984 में नेहरू फिजंटरी स्थापित होने से लेकर प्राकृतिक तौर पर मोनाल का प्रजनन का कार्य शुरू किया गया है, लेकिन किन्हीं कारणों से प्रजनन सफल नहीं हो सका। 13 वर्ष पूर्व सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर प्रजनन केंद्र को नेचर पार्क में अलग से बनाया गया। पिछले वर्ष से मोनाल नर और मोनाल मादा की दो जोड़ी रखी गई। इसमें एक जोड़े ने तीन अंडे दिए तथा मई महीने में प्राकृतिक तौर पर तीन मोनाल के बच्चों ने जन्म लिया। यह एशिया में एकमात्र मोनाल प्रजनन केंद्र हैं और पहली बार 2018 को मोनाल का सफल प्रजनन हुआ था।
केंद्र सरकार के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तनकारी बदलाव को देखने के लिए निष्पादन ग्रेडिंग सूचकांक (परफार्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स) के मुताबिक हिमाचल प्रदेश को देश भर में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
- 13वां
व्याख्या : शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए परफार्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में हिमाचल प्रदेश ने 40 अंकों का सुधार हुआ है। वर्ष 2019-20 की जारी हुई रिपोर्ट में हिमाचल ने ग्रेड टू से खुद को बाहर निकालकर ग्रेड वन में प्रवेश किया है। पांच डोमेन के आधार पर हुई समीक्षा को हिमाचल को कुल एक हजार अंकों में से 839 अंक प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2018-19 में प्रदेश 799 अंक लेकर ग्रेड टू में था। इन अंकों के आधार पर देशभर में हिमाचल को 13वां स्थान प्राप्त हुआ है।
Comments
Post a Comment