07/06/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

जुब्बल कोटखाई से संबंध रखने वाले हिमाचल प्रदेश के किस विधायक का निधन हो गया?
- नरेंद्र बरागटा

हिमाचल में पहली एंटी हेलगन स्थापित करने का श्रेय किस व्यक्ति को जाता है? 
- दिवंगत नरेंद्र बरागटा 
व्याख्या : प्रेम कुमार धूमल सरकार के समय बागवानी मंत्री के तौर पर बागवानों की करोड़ों की सेब फसल को ओलों से बचाने के लिए जुब्बल-कोटखाई में पहली एंटी हेल गन स्थापित करवाई थी।

हिमाचल प्रदेश  से संबंध रखने वाली किस महिला ने माउंट एवरेस्ट समूह की पुमोरी चोटी पर फतह हासिल की है? 
- बलजीत कौर
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के सोलन की बलजीत कौर ने माउंट एवरेस्ट समूह की पुमोरी चोटी पर फतह हासिल की है।  बलजीत और उनकी साथी पर्वतारोही राजस्थान की गुणबाला शर्मा 7161 मीटर ऊंची चोटी पुमोरी पर विजय हासिल करने वाली पहली भारतीय महिलाएं बन गई हैं।

शाहनहर का सिंचाई परियोजना हिमाचल प्रदेश के किस जिले से संबंधित है? 
- कांगड़ा 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024