06/06/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जलापूर्ति एवं मल व्यवस्था के लिए किसके द्वारा वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है? 
- विश्व बैंक 

भूतनाथ पुल हिमाचल प्रदेश के किस जिला में अवस्थित है? 
- कुल्लू 

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है? 
- बिलासपुर
व्याख्या : बालीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने  गोहर के समीप न्योरी गांव में  अपने फार्म हाउस पर उरी-दि सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देशक आदित्य धर के साथ हिमाचली रस्मों में शादी रचाई। 

मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र में किस फसल को झुलसा रोग (लेट ब्लाइट) से भारी क्षति पहुंचती है? 
- टमाटर 

रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2017 के मुकाबले वर्ष 2019 तक बन के दायरे में कितनी बढ़ोतरी दर्ज हुई? 
- 333.52 स्क्वेयर किलोमीटर 
व्याख्या : फोरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया  की रिपोर्ट 2019 के अनुसार कुल्लू और लाहुल-स्पीति जिले को छोड़कर बाकी दस जिलों में वनों का आकार बढ़ा है। इनमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन जिला कांगड़ा का रहा है, दूसरे नंबर पर ऊना रहा है, और तीसरे नंबर पर हमीरपुर में जंगलों का आकार बढ़ा है।

हिमाचल प्रदेश में कौन सा अस्पताल कोरोना की वैक्सीनेशन उपलब्ध करवाने वाला प्रदेश का पहला अस्पताल बन गया है? 
- जिला कांगड़ा का फोर्टिस अस्पताल
व्याख्या  : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का फोर्टिस अस्पताल प्रदेश का पहला अस्पताल बन गया है। वैक्सीन लगाने वालों को कोविशील्ड 850 और कोवैक्सीन 1250 रुपये में  मिलेगी

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024