30/05/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
सीरिया के नए राष्ट्रपति कौन बने हैं?
- बशर असद
व्याख्या : सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद को चुनाव में 95.1 फीसदी मत मिले। उन्हें चुनौती देने वाले दो उम्मीदवारों में से महमूद अहमद मारी को 3.3 फीसदी और अब्दुल्ला सालौम अब्दुल्ला को 1.5 प्रतिशत मत ही मिल पाए। सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद को चुनाव में चौथी बार सात साल के कार्यकाल के लिए ऐतिहासिक जीत मिली है।
संपत्ति क्षति-वसूली विधेयक-2021 को किस राज्य में लागू किया गया?
- हरियाणा
रुडोल्फ वी शिंडलर पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने?
- डॉ. नागेश्वर रेड्डी
व्याख्या : पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ डी नागेश्वर रेड्डीजो AIG अस्पतालों के अध्यक्ष भी हैं, ने अमेरिकन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी से रुडोल्फ वी शिंडलर पुरस्कार जीता है।
आकांक्षा पोर्टल किस राज्य द्वारा लांच किया गया है?
- कर्नाटक
प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
- अमर्त्य सेन
विद्या देवी भंडारी इस देश की राष्ट्रपति है?
- नेपाल
बोडोलैंड क्षेत्र किस राज्य के अधीन आता है?
- असम
अंकुर योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गई है?
- मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय लोकदल (RLD) का राष्ट्रीय अध्यक्ष किसे चुना गया है?
- जयंत चौधरी
हाल ही में ओडिशा राज्य वन विभाग द्वारा जारी नवीनतम पशुगणना के आँकड़ों के अनुसार, पिछले छह वर्षों में ओडिशा में किस जानवर की आबादी दोगुनी हो गई है।
- कृष्णमृग या काले हिरण
वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, किस वर्ष अस्तित्व में आया था?
- 1972
Comments
Post a Comment