29/05/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

स्पाइक मई 2021 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ग्रहण की? 
- पेंपा सीरिंग
व्याख्या : पेंपा सीरिंग ने  केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अध्यक्ष एवं निर्वासित तिब्बती सरकार के तीसरे प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली। सुप्रीम जस्टिस कमिश्नर सोनम नोरबू डगपो ने पेंपा को नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ दिलवाई व उन्हें खतका (पवित्र कपड़ा) भेंट किया। 

शिंकुला दर्रा बहाली  से मनाली से कारगिल की दूरी कितने किलोमीटर कम हो गईगई? 
- 260 किमी 
व्याख्या : सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) ने 16500 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे को बहाल कर लेह-लद्दाख की कारगिल व जांस्कर घाटी को मनाली-लेह हाईवे से जोड़ दिया है। शिंकुला दर्रा बहाल होने से जांस्कर घाटी के लोगों को राहत मिल गई है। दारचा-पदुम-जांस्कर सड़क बहाल होने से मनाली से कारगिल का सफर 260 किलोमीटर कम हो गया है। 

हिमाचल प्रदेश का पहला पोस्ट कोविड केयर सेंटर कहां पर तैयार किया गया है? 
- सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन 

बिलासपुर जिला में कहां पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है? 
- घुमारवीं


Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स - 1 जनवरी 2023