25/05/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से संबंध रखने वाले किस व्यक्ति को भारत के मुख्य न्यायाधीश के विशेष कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है? 
- जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंवर चिराग भानु सिंह 
व्याख्या : 18 दिसंबर 1970 को मंडी में जन्मे कंवर चिराग भानु सिह ने स्नातक की डिग्री मंडी पोस्ट ग्रेजुएट काॅलेज से हासिल करने के बाद वर्ष 1994 में प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की। 

हाल ही में इमली गांव सुर्खियों में रहा है यह किस जिला में अवस्थित है? 
- कुल्लू 
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के गांव हिम्बरी में पुलिस ने अफीम की खेती पकड़ी है। करीब 6 बीघा जमीन पर डेढ़ लाख पौधे लगे हुए थे, जिन्हें पुलिस टीम ने नष्ट कर दिया।

मणिकर्ण घाटी  प्रदेश के किस जिला में अवस्थित है? 
- कुल्लू 

उत्तर भारत की पहली हर्बल मंडी   हिमाचल प्रदेश में कहां पर स्थापित होने जा रही है? 
- सोलन जिला के बनलगी
व्याख्या : प्रदेश के जिला किन्नौर, चंबा, लाहुल-स्पीति, शिमला, सोलन व सिरमौर में हर्बल उत्पादों का उत्पादन किया जाता है

सुंदरलाल बहुगुणा चिपको आंदोलन के दौरान हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर आए थे? 
- भटियात
व्याख्या : 1981 से 1988 तक भटियात में चिपको आंदोलन का सक्रिय दौर रहा जिस दौरान अनेकों बार बहुगुणा जी भटियात आए। भटियात में आंदोलन का नारा था ‘रहे सहे पेड़ बचाओ, पञ्च जीवन वृक्ष लगाओ’।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024