23/05/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ब्लैक पंकज को कौन सी श्रेणी की बीमारी का दर्जा दिया है? 
- महामारी
व्याख्या : केंद्र के निर्देशों के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने 21 मई 2021 को  म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस संक्रमण) को एक साल के लिए महामारी घोषित कर दिया। 

विश्व का सबसे ऊंचा कौमिक गांव  हिमाचल प्रदेश के किस जिला में अवस्थित है? 
- लाहौल स्पीति
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल मे कौमिक अवस्थित है। स्पीति की लांगचा पंचायत के तहत 4587 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

हिमाचल प्रदेश में मरीजों को ई-संजीवनी ओपीडी के माध्यम से  कितने घंटे स्वास्थ्य परामर्श चिकित्सा सेवाएं मिल सकेगी? 
- 12 घंटे 
व्याख्या : पहले ई-संजीवनी के माध्यम से डॉक्टर साढ़े 9 से 4 बजे तक सेवाएं देते थे। सरकार ने ई-संजीवनी ओपीडी को सभी कार्य दिवस में सुबह 8 से रात्रि 8 बजेे तक कार्यशील कर इसकी समयावधि बढ़ाई है।

करशैईगाड़, लगौटी तथा फनौटी  पंचायती किस जिला में अवस्थित है?
- कुल्लू 
 व्याख्या : कुल्लू जिले की करशैईगाड़, लगौटी तथा फनौटी पंचायतों में 15 महीने से कोरोना संक्रमण का एक भी केस सामने नहीं आया है। इन पंचायतों में अप्रैल महीने से बाहरी लोगों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक है। पंचायतों के भीतर भी लोगों के एक-दूसरे गांव में आने-जाने पर प्रतिबंध है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HP Secretariat Clerk Solved Question Paper

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2