22/05/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

देश का पहला पहला विध्वंसक पोत  41 साल की सेवा के बाद  21 मई 2021 को भारतीय नौसेना से कार्यमुक्त हो गया। इसका नाम क्या था? 

- आईएनएस राजपूत

व्याख्या : तत्कालीन सोवियत संघ द्वारा निर्मित आईएनएस राजपूत को पहली बार 4 मई, 1980 को नौसेना में शामिल किया गया था। 


केरल के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के साथ ही कौन लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं?

- पिनराई विजयन


फरजाद- बी गैस क्षेत्र परियोजना किस देश में अवस्थित है? 

- ईरान 

व्याख्या: ईरान सरकार के एक स्थानीय कंपनी के पक्ष में निर्णय करने से भारत फारस की खाड़ी में फरजाद- बी गैस क्षेत्र परियोजना से बाहर हो गया है। इस गैस-फील्ड की खोज भारतीय कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने की थी। ईरान के पेट्रोलियम मंत्रालय की आधिकारिक समाचार सेवा शाना ने एक रिपोर्ट में कहा कि दि नेशनल ईरानियन आयल कंपनी (एनआईओसी) ने फारस की खाड़ी की फरजाद-बी गैस फील्ड के विकास के लिये पेट्रोपार्स ग्रुप के साथ 1.78 अरब डालर का करार किया।


श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया है?

- राहुल द्रविड़


किस बास्केटबॉल खिलाड़ी को मरणोपरांत बास्केटबॉल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया है?

- कोबे ब्रायंट


हाल ही में किस देश द्वारा महासागर अवलोकन उपग्रह हैयांग-2डी को सफलतापूर्वक लॉन्च किया? 

- चीन 

 ‘State of the Economy’ रिपोर्ट किस संस्थान द्वारा जारी की जाती है?

- भारतीय रिजर्व बैंक


20 मई को मनाया गए विश्व मधुमक्खी दिवस  की थीम क्या थी? 

- Bee engaged -Build Back Better for Bees


20 मई को मनाया  गए विश्व मेट्रोलॉजी दिवस की थीम क्या थी? 

- Measurements for global trade


आतंकवाद विरोधी दिवस कब मनाया जाता है? 

- 21 मई 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024