21/05/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख नेता कौन है? 
- पुष्पकमल दहल प्रचंड
व्याख्या : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने 10 अप्रैल 2021 को सदन का विश्वास खो दिया और पदमुक्त हो गए। पुष्पकमल दहल प्रचंड के नेतृत्व में नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने ओली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।  भारत तथा नेपाल देशों के बीच 1850 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा भारत के 5 राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल एवं सिक्किम से लगती है। 1950 की भारत-नेपाल शांति और मित्रता संधि दोनों देशों के बीच के मजबूत संबंधों को आधार प्रदान करती है।

पुणे (महाराष्ट्र) में कृषि से सम्बंधित देश का पहला केंद्र खोला गया है, उसका नाम क्या रखा गया है?
- कृषि निर्यात सुविधा केंद्र

यूनेस्को ने भारत के कितने शहरों को संभावित सूची में शामिल किया है?
- छह 
व्याख्या: विश्व की प्राचीनतम नगरी वाराणसी का गंगाघाट रिवर फ्रंट, महाराष्ट्र का मराठा सैन्य वास्तुकला, कांचीपुरम के मंदिर, जबलपुर का भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और हायर बेंकल विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल हो गया है। भारत सरकार ने नौ स्थलों का नाम  प्रस्तावित किया  था। 
इसमें से यूनेस्को ने छह को संभावित सूची में शामिल किया है।

हाल ही में जगन्नाथ पहाड़िया का निधन हो गया किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे? 
- राजस्थान 

सब्जी के लिए 'MOMA मार्केट' किस राज्य द्वारा शुरू की गई है?
-  मणिपुर 
व्याख्या : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह तथा राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला है।

सैटेलाइट इंटरनेट सेवा प्रदान करने के लिए गूगल क्लाउड ने  किस कंपनी के साथ साझेदारी की पहल की है? 
- Space X

'अंतर्राष्ट्रीय अजेय स्वर्ण पदक' से किसे सम्मानित किया गया? 
- रमेश पोखरियाल निशंक 

वर्ल्ड मेट्रोलॉजी डे कब मनाया जाता है?  
- 20 मई 

विश्व एड्स वैक्सीन दिवस कब मनाया जाता है? 
- 18 मई 

18 मई 2021 को बनाया गया अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की थीम क्या थी? 
- The Future of Museums: Recover and Reimagine

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024