21/05/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के पहले मामले की पुष्टि किस अस्पताल द्वारा की गई? 
- आईजीएमसी शिमला 

मंडी जिले में  कहां पर सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किया गया है? 
- जंजैहली
व्याख्या : सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण  25.75 करोड़ रुपये से किया गया है।

 हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला लहसुन के उत्पादन में शीर्ष स्थान पर है? 
- सिरमौर 
व्याख्या : लहसुन की पैदावार में सिरमौर के बाद कुल्लू जिला दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में करीब 3900 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन का उत्पादन हो रहा है। औसतन 58000 मीट्रिक टन लहसुन उत्पादन होता हे। जिला कुल्लू में 1200 हेक्टेयर जमीन पर लहसुन की पैदावार होती है। जिले में 19000 मीट्रिक टन लहसुन का उत्पादन होता है।

पतलीकूहल क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के किस जिला में अवस्थित है? 
- कुल्लू 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024