19/05/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हाल ही में किस राज्य द्वारा एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की है? 
- हिमाचल प्रदेश 
व्याख्या : हिमाचल में निजी कंपनी चार्टर एयरक्राफ्ट सर्विसेज और केस्ट्रेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निजी एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की है।
हिमाचल के लिए हाई परफॉर्मेंस अगुस्ता-119 हेलिकॉप्टर्स को एंबुलेंस के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें एक बार में छह से सात लोगों को ले जाया सकता है। इस एयर एंबुलेंस में एक चिकित्सक तथा ऑक्सीजन तथा लाइफ स्पोर्ट सिस्टम लगाया है। 

हिमाचल प्रदेश को जल जीवन मिशन  के अंतर्गत कितनी धनराशि स्वीकृत हुई है? 
- 1262.79 करोड़ रुपए
व्याख्या : जल जीवन मिशन के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्य को केंद्र सरकार ने 1262.79 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है, जिसमें से 315.70 करोड़ की पहली किस्त मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष में 880 योजनाओं को पूरा किया जाना है और 2.26 लाख घरों में नल लगाए जाने प्रस्तावित हैं। 

हिमाचल  मे कहां पर में प्रदेश का पहला ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर प्लांट स्थापित किया गया है?  
- सुंदरनगर 
व्याख्या : सुंदरनगर के विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल ने चांदपुर स्थित नगर परिषद की डंपिंग साइट में 25 लाख की लागत से निर्मित ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर (ओसीसी) प्लांट का उद्घाटन किया। सुंदरनगर प्रदेश की पहली नगर परिषद बन गई है, जिसमें शहर से एकत्रित होने वाली गली-सड़ी सब्जियों व फलों से ऑर्गेनिक खाद का निर्माण होगा।

हिमाचल प्रदेश में 65 से 69 आयु आयु वर्ग की महिलाओं को प्रति माह कितने रुपए पेंशन प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी? 
- 1000 रुपए

Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HP Secretariat Clerk Solved Question Paper

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2