16/05/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना  के अंतर्गत किसानों को तीन क़िस्तों के अंतर्गत कुल कितनी वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है? 
- 6,000
व्याख्या : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत न्यूनतम आर्थिक लाभ की आठवीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत 9.5 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को लगभग 20 हजार करोड़ रुपए वितरित किए गए। हिमाचल में लगभग 9.97 लाख कृषक परिवार हैं। इनमें से लगभग 89 प्रतिशत छोटे और सीमांत किसान हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 9,26,963 पात्र किसानों को 1355.80 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है। प्रदेश में कृषि क्षेत्र, कुल राज्य सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 13.62 प्रतिशत का योगदान देता है। 

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय एंबुलेस सेवा 108 तथा जेएस एसके 102 के कितने वाहन कोविड सेवाओं के लिए समर्पित हैं? 
- 123 वाहन

राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कौन है? 
- श्रीमती डेजी ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कहां से निर्वासित तिब्बती सरकार का कामकाज चलता है? 
- धर्मशाला 
व्याख्या : हाल ही में पेंपा सेरिंग निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री चुने गए हैं।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024