29/04/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के कितने जिलों में कृषि बीजों की डीएनए टेस्ट प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएगी? 

- 10

व्याख्या : हिमाचल के दस जिलों में कृषि बीजों की डीएनए टेस्ट प्रयोगशालाएं स्थापित होंगी। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़ कर अन्य सभी जिलों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश में उत्पादित कृषि बीजों के डीएनए की जांच और गुणवत्ता का पता लगाने में ये प्रयोगशालाएं मदद करेंगी। डीएनए का पता लगाने के बाद बीजों के पेटेंट कराने में ये प्रयोगशालाएं सहायता करेंगे। 


किंकरी देवी पार्क सिरमौर जिला में कहां पर स्थित है! 

- संगड़ाह 


 स्टार प्रोजेक्ट किस क्षेत्र से संबंधित है? 

- शिक्षा क्षेत्र 

व्याख्या : स्टार परियोजना एक केंद्र प्रायोजित  योजना है, जो स्कूल शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने का प्रयास करती है। भारत के छह राज्यों में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और शासन में सुधार के उद्ेश्य से इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। स्टार परियोजना पांच मिलियन स्कूलों के 6 से 17 वर्ष के आयु वर्ग में लगभग 250 मिलियन छात्रों को लाभान्वित करेगी। देश के 10 मिलियन शिक्षक भी इससे लाभान्वित होंगे। स्टार प्रोजेक्ट से  हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में क्वालिटी ऑफ एजुकेशन पर कार्य होगा। केंद्र की स्टार योजना के तहत हिमाचल को इस साल 145 करोड़ की राशि जारी होगी। 


रिजर्व बैंक नाबार्ड जारी कुछ नियामक निर्देशों का अनुपालन न करने के लिए हिमाचल प्रदेश के किस बैंक को ₹40 लाख का जुर्माना लगाया है?

- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024