17/04/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश सरकार सोलन जिला में कहां पर प्रदेश की पहली जड़ी-बूटी मंडी तैयार कर रही है? 
- नालागढ़ 

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा किससे क्षेत्र से संबंधित है?
- हमीरपुर 
व्याख्य : 14 मार्च, 2018 को अंबेडकर जयंती के अवसर पर 17 विधानसभा क्षेत्रों वाले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए  सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की। इस तरह पूरे भारतवर्ष में इस तरह की पहल करने वाला हमीरपुर पहला संसदीय क्षेत्र बना। इस मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत 17 विधानसभाओं के लिए एक-एक गाड़ी की व्यवस्था कर एंबुलेंस मॉडल में मोबाइल अस्पताल व्यवस्था शुरू की गई। इसके तहत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आते पांच जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों की 800 पंचायतों के 5000 गांवों में मोबाइल स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन शुरू हुआ।

सोलन नगर निगम के अध्यक्ष पद पर किसकी नियुक्ति हुई है? 
- पूनम ग्रोवर 
व्याख्या : राजीव कौड़ा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए हैं। 17 पार्षदों वाले सोलन नगर निगम में कांग्रेस के नौ, भाजपा के सात और एक निर्दलीय पार्षद की जीत हुई थी।


हिमाचल प्रदेश के छह जिलों मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर और चंबा में चल रहे स्वयं सहायता समूहों के कामकाज की मॉनीटरिंग  किस एप्लीकेशन से होगी? 
- ई शक्ति पोर्टल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पुलिस थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के लिए  15 अप्रैल 2021 को कितने टू-व्हीलर्ज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया? 
- 136 टू-व्हीलर्ज

Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश आर्थिक परिप्रेक्ष्य