16/04/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कहां पर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई है? 
- चौड़ा मैदान 
व्याख्या : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक पर उनकी 130वीं जयंती पर भारतीय संविधान के निर्माता डाक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कायाकल्प नेशनल हैल्थ मिशन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता सर्विस व स्वच्छता क्षेत्र में  बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध करवाने में हिमाचल प्रदेश के किस अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है? 
- जिला किन्नौर का क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ
व्याख्या : रिकांगपिओ अस्पताल दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रहा है।

हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराधों से निपटने के लिए सेल कहां पर स्थापित किया गया है? 
- शिमला 
व्याख्या : पिछले पांच सालों में 640 प्रतिशत साइबर क्राइम के मामलों में वृद्धि दर्ज की है। जिसमें से 80 फीसदी मामले फ्रॉड से संबंधित है। 

हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई)  ने कितने गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए हैं? 
- 6
व्याख्या : केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। भारतीय खाद्य निगम इन छह गेहूं खरीद केंद्रों में से एक नया खरीद केंद्र जिला बिलासपुर के किसानों के लिए घुमारवीं में खुलेगा।

कालका-शिमला फोरलेन पर  किसके द्वारा टोल प्लाजा लगाया गया है? 
- नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया 

जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है?
- चंबा 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024