04/04/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

गोबिंदसागर झील में पिछले साल की तुलना में इस बार कितना अधिक फिश प्रोडक्शन दर्ज की गई है? 
- लगभग 71 मीट्रिक टन 

व्याख्या :  पिछले साल आंकड़ा 243 मीट्रिक टन था, जबकि इस बार यह बढ़कर 314 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। यानी 70.8 मीट्रिक टन ज्यादा मत्स्य उत्पादन हुआ है। 

हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली अंकिता चंदेल किस खेल से जुड़ी हुई है? 
- कबड्डी 

भारत सरकार ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों के कार्यक्रम संबंधी मध्यक्षेप (प्रोग्रेमेटिक इंटरवेंशन्स) की रैंकिंग  मे किस राज्य को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है? 
- हिमाचल प्रदेश 

व्याख्या : यह पुरस्कार 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में प्रदान किया गया है। भारत सरकार ने क्षय रोग उन्मूलन के लिए राज्य और जिला स्तरीय उप राष्ट्रीय प्रमाणन कार्यक्रम भी शुरू किया है। इसके अंतर्गत फरवरी, 2021 में एक सर्वेक्षण किया गया था जिसमें हिमाचल प्रदेश में टीबी उन्मूलन के लिए ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों ने आवेदन किए थे। 

 ‘‘मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना’’ किस राज्य द्वारा शुरू की गई है? 
- हिमाचल प्रदेश 

 व्याख्या : दि क्लाॅक इज टिकिंग विषय पर राज्य स्तरीय क्षय उन्मूलन दिवस का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार वर्ष 2030 तक क्षय रोग उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है।
हिमाचल प्रदेश 50 लाख से अधिक आबादी वालने राज्यों की श्रेणी में तपेदिक रोग समाप्त करने के लिए देश में प्रथम स्थान मिला है।


Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश आर्थिक परिप्रेक्ष्य