23/03/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश सरकार ने किस वर्ष लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना  शुरू करने का निर्णय लिया था? 
- वर्ष 2019 
व्याख्या : 20 मार्च, 2021 को राज्य सरकार ने हिमाचल विधानसभा में हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी बिल-2021 पास किया है।  25 जून, 1975 की आधी रात को आपातकाल लगाया गया था जो 21 मार्च, 1977 तक 21 माह तक रहा। मुख्यमंत्री ने 81 लोकतंत्र प्रहरियों में से 66 लोकतंत्र प्रहरियों को सम्मानित किया।

जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी (जाइका) हिमाचल फसल विविधिकरण संवर्द्धन परियोजना का दूसरा चरण कितने जिलों में शुरू किया जाएगा? 
- 12
व्याख्या: यह परियोजना प्रथम चरण में वर्ष 2011 से पांच जिलों मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना में लागू की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत कितनी दिहाड़ी दी जाएगी? 
- 203
व्याख्या : हिमाचल के 24 लाख मनरेगा मजदूरों को आगामी 1 अप्रैल से पांच और छह रुपये बढ़ी दिहाड़ी मिलेगी। प्रदेश के गैर जनजातीय क्षेत्रों में मनरेगा दिहाड़ी पांच रुपये बढ़ाकर अब 203 और जनजातीय क्षेत्रों में छह रुपये बढ़ाकर 254 रुपये कर दी गई है। प्रदेश में वर्तमान में कुल 13 लाख जॉब कार्ड में 24 लाख मजदूरों का पंजीकरण किया हुआ है। इनमें से दस लाख सक्रिय मनरेगा मजदूर हैं। 

एशिया की दूसरी सबसे ऊंची ग्रांफू की स्की ढलान हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है? 
- लाहौल स्पीति 
व्याख्या : एशिया की दूसरी सबसे ऊंची ग्रांफू स्की ढलान पर स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप शुरू होगी।

तुपचलिंग गोंपा कहां पर है? 
- लाहौल

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024