21/03/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

निम्नलिखित तथ्यों का अवलोकन करें तथा सही उत्तर की पहचान करें? 
A. विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 20 करोड़ से ज्यादा लोग डिप्रेशन सहित अन्य मानसिक बीमारियों की शिकार है।
B. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में काम करने वाले लगभग 42% कर्मचारी डिप्रेशन और एंग्जाइटी से पीड़ित हैं।
C. डिप्रेशन और अकेलापन भारत सहित पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है।
D. उपरोक्त सभी तथ्य सही है। 
उत्तर : D. उपरोक्त सभी तथ्य सही है।

किस देश के प्रधानमंत्री मार्क रूटे ने चुनाव में लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है?
- नीदरलैंड

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रदान की जाने वाली टेलीमेडिसिन सेवा का नाम क्या है?
- ई-संजीवनी

शरत कमल, जी साथियान, मनिका बत्रा तथा सुतिर्था मुखर्जी ने किस खेल में टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई किया है? 
- टेबल टेनिस 

किस पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी को वर्ष 2020 के एसजेए ब्रिटिश स्पोर्ट्स जर्नलिज्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
- माइकल होल्डिंग

IBSA Stands for :
- India-Brazil-South Africa. 

हाल ही में स्विस संगठन IQAir द्वारा तैयार की गई विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के शीर्ष 30 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के कितने शहर हैं? 
- 22
व्याख्या : दिल्ली को विश्व का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर के रूप में स्थान दिया गया है, इसके बाद क्रमशः ढाका (बांग्लादेश), उलानबटार, (मंगोलिया), काबुल (अफगानिस्तान) और दोहा (कतर) का स्थान है।

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत सरकार संसद से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद ही संचित निधि से धन निकाल सकती है? 
- संविधान के अनुच्छेद-114 

भारत की संचित निधि  किस अनुच्छेद के अंतर्गत स्थापित हुई है? 
- अनुच्छेद 266 (1)

Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HP Secretariat Clerk Solved Question Paper

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2