18/03/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश में किस विभाग द्वारा पामारोसा घास का पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है? 
- वन विभाग 
व्याख्या :  पामारोसा घास खुशबूदार पौधा होता है। पामारोसा घास का तेल सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल होता है। इसका तेल 15,00 से 2,000 प्रति लीटर बिकता है।

वर्ष 2019-20 में दिसंबर, 2019 तक कुल  कितने फलों की पैदावार हुई है? 
- 8.45 लाख टन
व्याख्या : प्रदेश में फलोत्पादन में सेब का प्रमुख स्थान है, जिसके अंतर्गत फलों के अधीन कुल क्षेत्र का लगभग 49 प्रतिशत है तथा उत्पादन कुल फल उत्पादन का लगभग 85 प्रतिशत है।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन हो गया इनका संबंध किस संसदीय क्षेत्र से था? 
- मंडी 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत डबरेहड़ा में लोगों को खुले में शराब  पीने पर कितने रुपए के जुर्माने का प्रावधान किया गया है?  
- 500 रुपए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव 2021 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या को क्यों  रद्द करना पड़ा? 
- मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की मृत्यु के कारण

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024