14/03/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश की चार नगर निगमों, छह नगर पंचायतों  का मतदान कब होगा? 

- 7 अप्रैल 2021

व्याख्या : हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने चार नगर निगमों और छह नगर पंचायतों में भी चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। शिमला के टुटू, चौपाल और मंडी जिला के धर्मपुर ब्लॉक में पंचायत प्रधान पद के चुनाव साथ ही निगमों और नगर पंचायतों में भी 7 अप्रैल को ही मतदान होगा।


कुठेहड़ हाइड्रो प्रोजेक्ट किस नदी पर अवस्थित है? 

- भरमौर में रावी नदी पर


हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कितने टेस्ट निशुल्क उपलब्ध करवा रही है? 

- 56


हिमाचल प्रदेश की कौन सी फॉरेंसिक लैब भारत सरकार की निर्भया योजना के तहत हाईटेक होने जा रही है? 

- धर्मशाला 


तिब्बती इतिहास का अंतरराष्ट्रीय म्यूजिम कहां पर स्थापित किया जा रहा है?  

- धर्मशाला 


निम्नलिखित तथ्यों का अध्ययन कीजिए तथा सही उत्तर का चयन करें? 

A. मुख्यमंत्री कृषि कोष योजना कमेटी का गठन किया गया है। जिला स्तर पर जिलाधीश इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

B. हिमाचल प्रदेश फसल विविधकरण पदोन्नत परियोजना चरण-दो जाइका की कमेटी के तहत कृषि मंत्री इसके अध्यक्ष होंगे। इनके साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

C. विकल्प A सही उत्तर है।

D. विकल्प A तथा B  दोनों सही है।

उत्तर : D. विकल्प A तथा B  दोनों सही उत्तर है।


देहरा और धर्मशाला में बनने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) परिसर के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा कितनी धनराशि मंजूर की है? 

- 740.79 करोड़ रुपये

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024