13/03/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का आयोजन हिमाचल प्रदेश के किस जिला में होता है?
- मंडी 
व्याख्या :  12 मार्च 2021 को हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा इस मेले का शुभारंभ किया।
छोटी काशी मंडी में रियासतकालीन राजदेवता माधोराय की अगुवाई में शाही अंदाज में निकली जलेब के साथ अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के आराध्य देव बाबा भूतनाथ और राज देवता माधो राय की पूजा-अर्चना कर जलेब में भाग लिया। बड़ादेव कमरुनाग के मंडी आगमन के साथ ही महाशिवरात्रि महोत्सव-2021 के कारज शुरू हुआ।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एम्स दिल्ली की ओर से किए गए सर्वे में देश भर में नशे से प्रभावित 272 जिलों में हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला शीर्ष पर है? 
- शिमला 
व्याख्या : सर्वे के मुताबिक प्रदेश में जिला शिमला में लोग नशे से सबसे ज्यादा ग्रस्त हैं। जिला कुल्लू, मंडी और चंबा का नाम भी सूची में शामिल है।

निम्नलिखित तथ्यों का विशेष विश्लेषण कीजिए तथा सही का चयन करें? 
A. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर प्रादेशिक सेना में कैप्टन बने हैं।
B. वह इससे पूर्व लेफ्टिनेंट के पद पर सेवारत थे। 
C. अनुराग ठाकुर देश के ऐसे पहले सांसद बन गए हैं, जो बतौर सांसद सेना में रेगुलर कमीशन ऑफिसर के रूप में कैप्टन बने हैं।
D. उपरोक्त सभी सही है
उत्तर : D. उपरोक्त सभी सही है

मंडी जिला के किस देवता के समीप धूम्रपान करना अपराध माना जाता है? 
- बड़ादेव हुरंग नारायण
व्याख्या : चौहार घाटी के बड़ादेव नारायण को भगवान कृष्ण और उसके बड़े भाई घड़ोणी नारायण को भगवान बलराम का अवतार माना जाता है। देव पशाकोट घाटी वजीर और चौहर घाटी के अन्य सभी देवी-देवताओं का भी मंडी जनपद में मुख्य स्थान है। भगवान कृष्ण रूपी देवनारायण के पास धूम्रपान करने को पूरी तरह पाबंदी है, जो भी शख्स गलती से धूम्रपान को देवता के रथ के पास ले गया, उसे जुर्माना चुकाने का प्रावधान है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HP Secretariat Clerk Solved Question Paper

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2