03/03/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के विधानसभा में ई-विधानसभा प्रणाली की जानकारी प्राप्त करने के लिए किस राज्य की विधानसभा अध्यक्ष ने  विपिन सिंह परमार से मुलाकात की? 
- हरियाणा विधानसभा  के अध्यक्ष 
व्याख्या : हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा देश की पहली ऐसी विधानसभा है, जहां ई-विधान प्रणाली का प्रयोग किया गया है। पेपरलेस प्रणाली से हर साल छह हजार से अधिक पेड़ कटने से बचते हैं और सालाना 15 करोड़ रुपए की बचत होती है।

सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण भानुपल्ली-लेह रेललाइन के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य किस वर्ष तक का निर्धारित किया गया है?  
- वर्ष 2025 
व्याख्या: भानुपल्ली-लेह रेललाइन परियोजना पर अब तक करीब 875 करोड़ रुपए की राशि खर्च हो चुकी है। यह परियोजना करीब 6753 करोड़ की है। 

"चींटियां शोर नहीं करती" पुस्तक के लेखक कौन है? 
- डॉक्टर विजय विशाल
व्याख्या : डॉ. विजय विशाल मंडी जिला के कवि है।

"बुलेट ट्रेन" पुस्तक के लेखक कौन है? 
- डा. गंगाराम राजी

हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष कौन है? 
- मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक

हिमाचल प्रदेश के किस जिला में बल्क ड्रग पार्क स्थापित किया जाना प्रस्तावित है? 
- ऊना

हिमाचल प्रदेश में नगर निगम के महापौर पद पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण देने के लिए कितने प्रतिशत  OBC आबादी का होना अनिवार्य है? 
- 15 फीसदी 
व्याख्या : नगर निगमों के वार्ड में ओबीसी की आबादी अगर 5 फीसदी से अधिक है तो ही यह वार्ड संबंधित वर्ग के लिए आरक्षित किया जा सकेगा। 

Important Facts :
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्त्वावधान में मानसिक मंदता से ग्रस्त व्यक्तियों के कल्याण के लिए गठित नेशनल ट्रस्ट ने शिमला स्थित अभिभावक संस्था उड़ान को आगामी तीन वर्षों 2021 से 2023 तक के लिए स्टेट नोडल एजेंसी सेंटर घोषित किया है।

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार 99 साल बाद रियासतकालीन देवी वायला गुसैण और 57 साल बाद देव खमराधा मार्कंडेय शिरकत करेंगे। देवी वायला गुसैण 1922 के बाद अब 2021 में मंडी महाशिवरात्रि में पहुंच रही हैं। देवी के रथ को 8 लोग उठाते हैं। देवी पैदल सफर कर 11 को महाशिवरात्रि के लिए मंडी पहुंचेंगी। देव खमराधा मार्कंडेय (औट) 1964 के बाद मंडी शिवरात्रि मेला में आएंगे। 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4