03/03/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
पश्चिम बंगाल के मशहूर बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने किस राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण की?
- भारतीय जनता पार्टी
नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (न्हाई) ने महाराष्ट्र में बन रहे फोरलेन हाई-वे की एक लेन का 25 किलोमीटर हिस्सा कितने समय में तैयार कर लिया?
- 18 घंटे
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज - IISS के अनुसार, 2020 में दुनिया में सबसे बड़ा रक्षा व्यय वाला देश कौन सा है?
- अमेरिका
व्याख्या : चीन इस सूची में दूसरे स्थान पर है।
माइकल सोमर को किस देश का ‘ग्रैंड चीफ और राष्ट्रपिता’ कहा जाता है?
- पापुआ न्यू गिनी
हाल ही में भारत के किस क्रिकेट खिलाड़ी ने ऑनलाइन शिक्षा देने वाली कंपनी अनअकैडमी में बहुस्तरीय साझेदारी के तहत रणनीतिक निवेश किया है?
- सचिन तेंदुलकर
हाल ही में भारत और किस देश के बीच एक हॉटलाइन स्थापित करने को लेकर बनी सहमति की घोषणा की है?
- चीन
FATF का गठन जी-7 देशों की पेरिस में आयोजित बैठक में कब हुआ था?
- वर्ष 1989
व्याख्या : वर्तमान में FATF में भारत समेत 39 सदस्य देश और 2 क्षेत्रीय संगठन (यूरोपीय आयोग और खाड़ी सहयोग परिषद) शामिल हैं। भारत वर्ष 2010 से FATF का सदस्य है।
सतत् विकास के मामले में भारत को 192 देशों की सूची में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
- 117
व्याख्या : सतत् विकास के मामले में भारत 192 देशों में 117वें स्थान पर रहा जो पाकिस्तान के अलावा सभी दक्षिण एशियाई देशों में सबसे पीछे था।
सतत् विकास लक्ष्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य: केरल, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना।
Comments
Post a Comment