26/02/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग का प्रोत्साहन करने के लिए कितने जिलों में पैराग्लाइडिंग साइट को फाइनल किया गया है? 
- 4
व्याख्या :  हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, चंबा और शिमला में पैराग्लाइडिंग  की जा सकती है। नए पैराग्लाइडिंग स्थलों पर जिला कुल्लू के पंधारा से गाड़सा और खड़गान से नंगाबाग, जिला कांगड़ा में तंग नरवाना से खिरकू, जिला चंबा में दरोटा से लहारा (खजियार) और लहारा से दरोल तथा रेना से नैनीखड्ड जरैई आदि स्थान अधिसूचित किए गए हैं। मंडी में पैराग्लाइडिंग के लिए अधिसूचित किए गए स्थानों में पराशर और स्पेनीधार और जिला शिमला में टिक्कर, जुन्गा से चैरी/जुन्गा शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश को भारत सरकार के कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की दूसरी वर्षगांठ पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में  कितने पुरस्कारों से सम्मानित किया है? 
- 4
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश ने उत्तर-पूर्वी राज्यों और पहाड़ी भू-भाग वाले क्षेत्रों की श्रेणी के अंतर्गत भौतिक सत्यापन और शिकायत निवारण में बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य पुरस्कार प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पूर्वी राज्यों और पहाड़ी भू-भाग वाले क्षेत्रों की श्रेणी के अंतर्गत राज्य के 3 जिलों को पुरस्कृत किया गया है। लाहौल-स्पीति जिला को आधार प्रमाणित लाभार्थियों के मापदंड, सिरमौर जिला को शिकायत निवारण और जिला कांगड़ा को लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन के लिए पुरस्कृत किया गया है। केंद्र सरकार ने 24 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया था।

आईआईटी मंडी के निदेशक कौन है? 
- प्रोफैसर अजीत कुमार चतुर्वेदी 
व्याख्या :  यह संस्थान  मंडी जिला  के आईआईटी कमांद मैं अवस्थित है हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा इस संस्थान के 12वें स्थापना दिवस  मैं मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई
वर्ष 2009 में आईआईटी मंडी की स्थापना हुई थी।

हिमाचल प्रदेश में कहां पर ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का आयोजन 22 मार्च से लेकर 28 मार्च  2021 तक होगा?
- सुंदरनगर 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ई- परिवहन व्यवस्था का शुभारंभ कब किया? 
- 25 फरवरी 2021
व्याख्या :  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ई परिवहन का शुभारंभ 25 फरवरी 2021 को पीटरहाफ शिमला से माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया गया।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024