25/02/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के किस शहर को चाय नगरी के नाम से जाना जाता है? 
- पालमपुर 
व्याख्या : चाय नगरी पालमपुर जालंधर रियासत का हिस्सा था। पालमपुर को उसका नाम पलम यानी पानी की बहुतायत वाले क्षेत्र से मिला। अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान 1849 में डा. जेमसन ने अल्मोड़ा से लाकर यहां चाय के पौधे रोपित करवाकर पालमपुर को एक अलग पहचान दिलवाई, जिसके बाद पालमपुर को चाय नगरी का दर्जा मिला। पालमपुर का नाम विश्व की सबसे छोटी नगर परिषदों में शुमार रहा है। मात्र 6.72 वर्ग किलोमीटर का दायरा और सिर्फ साढ़े तीन हजार की जनसंख्या है।

हिमाचल प्रदेश में देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार मंडी जिला में कहां पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाएगी? 
- तत्तापानी
व्याख्या :  हिमाचल प्रदेश सरकार ‘नई राहें नई मंजिलें’ योजना के तहत पर्यटन की दृष्टि से कम विकसित पर्यटन स्थलों को विकसित कर रही है।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगमों के चुनावों को पार्टी चिन्हो पर करवाने के लिए किन दो अधिनियम में संशोधन करने के लिए मंजूरी प्रदान की? 
- नगर निगम अधिनियम 1994 और हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव अधिनियम 2012 

गलवां घाटी में शहीद हुए अंकुश ठाकुर जवान के सम्मान में हमीरपुर जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह का नाम बदलकर क्या रखा गया? 
- शहीद अंकुश ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024