21/02/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के किस जिला में पहली बार राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप होगी? 
- हमीरपुर 
व्याख्या : प्रदेश पर्यटन विकास विभाग और रिवर राफ्टिंग फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता होगी। पर्यटन विभाग ने इसके लिए नादौन में ब्यास नदी का चयन किया है। नादौन से लेकर देहरा तक करीब 10 किलोमीटर लंबी साइट को इस राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित किया गया है। 

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के लिए प्रदेश सरकार ने कितनी एडिशनल ग्रांट जारी की है? 
- 14 करोड़ 20 लाख रुपए

स्वर्णिम अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पर मंडी शहर में कितनी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा? 
- 6

भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हिमाचल प्रदेश में कहां पर आयोजित हुआ?
- धर्मशाला 

चंडीगढ़ में आयोजित मिसेज इंडिया-2021 प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर के नादौन की किस महिला ने मिसेज इंडिया इंस्पिरेशन-2021 का खिताब जीता? 
- अंजना राजल

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा किन्नौर जिला में भारत के प्रथम मतदाता से मुलाकात की इनका नाम क्या है? 
- श्याम सरण नेगी 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024