12/02/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

बिलासपुर जिला में जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर किसकी नियुक्ति हुई? 
- मुस्कान 
व्याख्या: बरमाणा वार्ड से निर्दलीय जीत दर्ज करने वाली 21 वर्षीय मुस्कान बिलासपुर जिला परिषद अध्यक्ष नियुक्त है।

लाहौल स्पीति के चंद्रा बेसिन पर  कौन सी झील निर्मित हुई है? 
- गिपंग गैथ लेक 
व्याख्या : गिपंग गैथ झील का सबसे पहले पता 1976 में चला था। उस समय इसका एरिया 43 हेक्टेयर था, लेकिन जब 2019 में दोबारा से इसका सेटेलाइट से अध्ययन किया गया, तो इसका क्षेत्रफल 98 हेक्टेयर पहुंच गया है। स्टेट सेंटर ऑन क्लाइमेट चेंज की स्टडी के अनुसार जो रिपोर्ट 2019 में आई है, उसमें सतलुज बेसिन पर 562 झीलें हैं। 81 प्रतिशत (458) झीलें छोटी हैं, इसका एरिया पांच हेक्टेयर है। नौ प्रतिशत (53) झीलें दस हेक्टेयर के नीचे की है।

चिनाब बेसिन पर 242 झीले हैं। 226 का दायरा पांच हेक्टेयर से कम है। 11 झीलों का एरिया दस हेक्टेयर यहां केवल पांच झीलें दस हेक्टेयर से ज्यादा हैं। ब्यास बेसिनपर 93 झीलें हैं। इसमें 12 झीलें अपर ब्यास, 41 झीलें जीवा और 37 झीलें पार्वती पर हैं।

हिमाचल प्रदेश  का सबसे पुराना  सैन्य क्षेत्र छावनी बोर्ड  कौन सा हैं? 
- सुबाथू
व्याख्या: देशभर 61 क्षेत्र छावनी क्षेत्र के अधीन आते हैं, जिसमें से हिमाचल प्रदेश में सात सैन्य क्षेत्र छावनी बोर्ड के अधीन हैं, लेकिन योल को छावनी बोर्ड से मुक्ति के बाद छह सैन्य क्षेत्र डगशाई, कसौली, सुबाथू, बकलोह, डलहौजी व जतोग छावनी बोर्ड के अधीन हैं। सुबाथू छावनी का गठन वर्ष 1815 में कर दिया गया था। इसके अलावा कसौली छावनी का गठन 1850 में किया गया था, जबकि डगशाई छावनी वर्ष 1847 में अस्तित्व में आई थी।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कब टांडा मेडिकल कालेज और नालागढ़ में बनाए गए कोविड-19 मेक शिफ्ट अस्पतालों का लोकार्पण किया? 
- 10 फरवरी 2021 

डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेला कहां पर आयोजित होता है? 
- अंब उपमंडल के मैड़ी स्थित

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024