11/02/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड की नेशनल चैम्पियनशिप में हिमाचल की टीम ने  कितने पदक हासिल किए हैं? 
- 5 
व्याख्या : तीन स्वर्ण पदक, एक सिल्वर व एक ब्रॉन्ज पदक हासिल किया है। 

हलडा-कुस तथा गोची उत्सव  हिमाचल प्रदेश के किस जिला में मनाया जाता है?  
- लाहौल स्पीति 
व्याख्या : लाहौल स्पीति के गाहर घाटी में हलडा-कुस उत्सव के बाद गोची उत्सव  मनाया जा रहा है। घाटी में लड़कों के जन्म पर गोची उत्सव मनाने की परंपरा है। बेटे के जन्म पर परिवार पूरे गांव और रिश्तेदारों को गोची उत्सव पर धाम के लिए निमंत्रण भेजता है। घाटी में ‘प्यूकर’ एक ऐसा गाँव भी हैं जहाँ सदियों से “गोची उत्सव” बेटियों के जन्म पर भी मनाया जाता हैं। 

हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला टीबी उन्मूलन में देशभर में नौवें पायदान पर है? 
- ऊना 
व्याख्या : टीबी के सबसे कम मामलों में जिला ऊना देश भर में नौंवे पायदान पर तथा प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।

हिमाचल प्रदेश में किस वर्ष गद्दी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिया गया था? 
- वर्ष 2000

छोटा शिगरी तथा जिंगजिंगबार (पटसेउ) ग्लेशियर हिमाचल प्रदेश के किस जिला में अवस्थित है? 
- लाहौल-स्पीति

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2